प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 28 -- राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में कुम्भीआइमा स्थित शबाना बाबा की मजार पर चादरपोशी की। उन्होंने यहां मुल्क की भलाई तथा तरक्की और लोगों की खुशहाली को लेकर दुआ मांगी। इसके बाद लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय एसआईआर को लेकर बाकी बचे हुए समय में कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि पात्र नागरिकों का नाम किसी भी हालात में मतदाता सूची से छूटने न पाये। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके इसके लिए पूरी गंभीरता व क्षमता के साथ कार्यकर्ता समर्पित हों। एसआईआर को लेकर कहा है कि इतने कम समय में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कराया जाना संभव नहीं है। कहा कि एसआईआर अभियान के बाकी बचे दिनों में वोट के अधिकार को सुरक्षित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.