एसआईआर को लेकर कार्यशाला आज, पूर्व सीएम लेगें भाग
सिमडेगा, जून 16 -- केरसई, प्रतिनिधि। भाजपाप के द्वारा बुधवार को प्रखंड के करंगागुड़ी में एसआईआर से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य रुप से उपस्थित रहेगें। कार्यशाला दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें केरसई एवं कुरडेग प्रखंड के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची से संबंधित कार्यों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है। कार्यशाला के सफल संचालन हेतु पूर्व मंडल अध्यक्ष मानकीलाल को संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रवि गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदधारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- पटेल छात्रावास में भाजपा का विशेष कार्यशाला का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.