एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया बूथों का निरीक्षण
धनबाद, जुलाई 1 -- एसआईआर सफल बनाने के उद्देश्य से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने अभियान की जमीनी समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं महानगर प्रभारी शकील अख्तर ने धनबाद एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। नेताओं ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के मनईटांड़, बरमसिया तथा झरिया विधानसभा क्षेत्र के ऊपरकुल्ही, गुजराती स्कूल, प्रियदर्शनी स्कूल, जामाडोबा स्थित रमजानपुर के बूथों का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), बीएलए-2 एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर अभियान की स्थिति की जानकारी ली। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पूर्ण बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.