एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक,बीएलए को दिए निर्देश
गुमला, जून 15 -- रायडीह प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित टाना भगत भवन में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल कुजूर की अध्यक्षता में एसआईआर और बीएलए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने व त्रुटियों के सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई।अध्यक्ष इस्माइल कुजूर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी बीएलए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने और पात्र नागरिकों का नाम सूची में जोड़ने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कामडारा में एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र सिंह, जिलासचिव नसीम ताज सहित कई कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.