आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। ठेकमा ब्लाक सभागार में बुधवार को एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा ने लालगंज विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाईजर संग बैठक की। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया। एसडीएम ने बैठक में उपस्थित बीएलओ और सुपरवाईजरों से कहा कि एसआईआर अभियान के तहत गणना फार्म को डिजिटाइज कराए। एएसडी मतदाता एवं नो मैपिंग वाले मतदाता को मैप करने के लिए बीएलओ ऐप के माध्यम से नए विकल्प आए हैं, उसको देख कर मैपिंग करें। तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरा हो जा रहा है, उस नए मतदाताओं का फॉर्म 06 भर कर नाम बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। एसआईआर में छूटे लोगों को नाम जल्द से जल्द शामिल करने के लिए 24 दिसंबर तक समय मिला है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.