बदायूं, जनवरी 24 -- बिसौली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिसौली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी हुए नोटिस पर शुक्रवार को सुनवाई की गई। नोटिस के बाद दस्तावेज लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। एईआरओ/खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने तहसील सभागार में क्षेत्र के बूथ संख्या 232 से 252 तक के जो नोटिस के साथ दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया। कुल 44 लोग दस्तावेज लेकर पहुंचे। जिनकी बातों को सुना गया और दस्तावेजों की जांच की गई। जिन लोगों के पास दस्तावेज नियमानुसार नहीं थे उन्हें सही दस्तावेज पेश करने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...