एसआईआर के समर्थन में उतरे पूर्व अधिकारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच देश के 124 पूर्व अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पुरजोर समर्थन किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और संबद्ध सेवाओं के 124 पूर्व अधिकारियों ने देश के नागरिकों के नाम खुला पत्र जारी कर ये बात कही है। अधिकारियों ने खुले पत्र में चुनाव आयोग और एसआईआर का समर्थन करते हुए कहा है कि विश्वसनीय सुबूतों के बिना चुनाव में धांधली के आरोप लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारत की चुनावी व्यवस्था बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों में फर्जी वोट डालने और चुनावी हिंसा के दौर से काफी आगे बढ़ चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि आज की चुनाव प्रणाली में कई स्तरों पर जांच और सुरक्षा के इंतजाम हैं। इनमें मतदान एजेंटों की मौजूदगी, इलेक्ट्रॉनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.