पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता मे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में तीनों जिला पलामू, गढ़वा, लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं आयुक्त के सचिव रोहित सिन्हा उपस्थित थे। प्रमंडलीय आयुक्त ने एसआईआर के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। आयुक्त ने बूथ लेवल ऑफिसर के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी बीएलओ को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके...