मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने बुधवार को संसद सत्र के दौरान एसआईआर को लेकर अपनी बात रखी। सांसद ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल भी उठाया। मतदाता सूची से नाम कटे 664 पेज की सूची पेश करते हुए लगभग 15000 नाम काटे जाने को साक्ष्यों के साथ सदन के पटल पर रखा। सांसद राजीव राय ने कहा कि एसआईआर शुरू होने के एक महीने पहले ही मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम काटने का सिलसिला शुरू कर दिया गया था। सांसद ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि एप्लीकेशन फॉर डिलीशियस हैज बीन एक्सेप्टेड यह किस अथॉरिटी के द्वारा किया गया? सांसद ने कहा कि उनके निवास स्थान से पांचवां घर चुनाव आयोग का कार्यालय है, जहां पर इस संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत करके तथ्यों से अवगत कराने के लिए समय मांगा, लेकिन सदन की कार्यवाही के बीच मुझे मिलने के लिए लखनऊ में समय द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.