आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- गम्हरिया। राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अप्रैल से संभावित है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में 2003 के मतदाता सूची का मिलान कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। राज्य में सभी बूथों पर बीएलओ को इस कार्य में लगाया गया है। इस संदर्भ में सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार के निर्देश पर आदित्यपुर नगर निगम के सभी बूथों पर शनिवार एवं रविवार को बीएलओ को विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को इस विशेष कैंप में मतदाताओं की सूची का मिलान के लिए भीड़ लगी रही। रविवार को विशेष कैंप का समापन होगा। बताया गया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान केंद्रों का मैपिंग का प्रतिशत मात्र 49.22 प्रतिशत रहने से लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की गई। शनिवार को लगाए ...