मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एसआईआर के विरोध में महागठबंधन के घटक दल गुरुवार को शहर में विरोध मार्च निकालेंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहीद खुदीराम बोस स्मारक से सरैयागंज टावर चौक तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। टावर चौक पर सीईसी और पीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि बिहार में वर्तमान सरकार 'चोरी की सरकार' है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : मुख्य चुनाव आयुक्त का महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, लगाए नारे कहा कि एसआईआर में काटे गए वोटों की स...