फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, सरसमल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में सोमवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की शुरुआत हो गई। पहले दिन बीएलओ घर-घर पहुंचकर फार्म वितरित करते रहे, लेकिन वर्ष 2002 की मतदाता सूची का विवरण भरने की शर्त को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा भ्रम और चिंता दिखाई दी। कई मतदाताओं ने सवाल उठाया कि दो दशक पुरानी मतदाता सूची कहां से मिलेगी, जबकि बीएलओ उन्हें चुनाव आयोग की वेबसाइट से सूची डाउनलोड करने या उपलब्ध पीडीएफ से जानकारी लेने की सलाह देते नजर आए। दिनभर अधिकांश बूथों पर लोगों और बीएलओ के बीच इस विषय पर चर्चा होती रही। पेश है लाइव रिपोर्ट सिही गेट यह भी पढ़ें- गोपालगंज से बरामद हुई लापता नाबालिग, आरोपी गिरफ्तारबल्लभगढ़ के बूथ नंबर-118 बल्लभगढ़ के बूथ नंबर-118 के बीएलओ महेंद्र लाल सुबह से आजाद...