एसआईआर के लिए मानगो के पुराने अंचल कार्यालय में खुला कंट्रोल रूम
जमशेदपुर, जून 18 -- मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आलोक में जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 181 से 348 के लिए एक कंट्रोल रूम मानगो में मनाया गया है। यह कंट्रोल रूम मानगो के पुराने अंचल कार्यालय में बनाया गया है जो डिमना रोड में आस्था स्पेश टाउन के गेट के पास है। इस कंट्रोल रूम में 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके मोबाइल नंबर भी जारी किये गये हैं। मानगो क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि एसआईआर के तहत वे अपनी मैपिंग करा लें। अगर इस कार्य में किसी तरह की सहायता की जरूरत हो या शिकायत करनी हो, तो उपरोक्त 10 कर्मचारियों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- झामुमो ने एसआईआर के लिए 17 पदाधिकारियों की सूची जारी की या फिर कार्यालय से भी मदद ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.