रांची, मार्च 30 -- मांडर,प्रतिनिधि। एसआईआर के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक मंगलवार को होगी। मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न स्तरों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाना है। इसी क्रम में मांडर मंडल में इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। मंडल के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...