रांची, सितम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने बुधवार को राज्य के सभी जिलों के सीएससी प्रबंधकों व उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि साहिबगंज के सीएससी में मिली अनियमितता जैसी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर के लिए विशेष रूप से कोई नया जाति प्रमाण-पत्र या आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है। सत्यापन कार्य नागरिकों के पास पहले से मौजूद वैध दस्तावेजों व अभिलेखों के आधार पर होना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के सत्यापन के क्रम में सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध परिवारिक सूची, वंशावली, खतियान की प्रति व अन्य अभिलेखों के आधार पर ही आवश्यक सत्यापन किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- फिर से ऑ...