फरीदाबाद, जनवरी 28 -- पलवल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने सभी दलों से मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने को कहा। एसआईआर में 2024 की मतदाता सूची का 2002 की सूची से मिलान किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। इसके सफल संचालन में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका अहम रहती है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे योग्य और जिम्मेदार बीएलए की समय पर नियुक्ति सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी संबंधित कार्यालयों को दें। बैठक में बताया गया कि बीएलए अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में मतदाताओं से जुड़े बदलावों की जानकारी देने में अहम कड़ी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.