एसआईआर के लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन : उपायुक्त
रांची, अगस्त 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसआईआर को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें दावा-आपत्ति की सुनवाई, नोटिस वितरण, बीएलओ की ओर से फॉर्म-6/8 का मोबिलाइजेशन, प्रपत्रों का निष्पादन, घर-घर भ्रमण व फैमिली टुगेदर स्टिकर लगाने सहित कई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिए कि दावा-आपत्ति मामलों की सुनवाई और नोटिस वितरण निर्धारित समयसीमा में पूरा हो। प्राप्त प्रपत्रों का नियमानुसार सत्यापन व लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ और एईआरओ शामिल हुए। डीसी ने फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के संबंध में बीएलओ को अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक पहुंच बनाने और आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.