नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट में हिंदुओ का नाम कटने और मुस्लिम वोटरों का नाम बढ़ने की बात कहकर नई बहस को छेड़ दिया है। सीएम योगी के दावे पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि यह डाटा उन्हें कैसे मिला। सीएम योगी ने अब इसका भी जवाब दे दिया है। उन्होंने बकायदे यह भी बताया है कि एसआईआर के बाद कितने हिंदू वोटर घटे हैं और कितने मुस्लिम वोटर बढ़ गए हैं। चुनाव आयोग को भी इसके लिए मेमोरेंडम दिया गया है। पूछा गया है कि यह नाम गायब कैसे हुए हैं? इस साजिश के पीछे कौन है? आज तक चैनल के कार्यक्रम पंचायत में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश चुनाव आयोग से मांग करें कि एसआईआर वापस लिया जाए। लेकिन वह नहीं मांग करेंगे। क्योंकि यूपी में मुस्लिम वोटरों की संख्या में 1.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि 1.2...