लखनऊ, दिसम्बर 27 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश भाजपा में उभरा आपसी टकराव किसी कथित 'विद्रोही बैठक' का परिणाम नहीं, बल्कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटने की सूचना से उपजा है। यादव ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि एसआईआर में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने की सूचना पहले ही भाजपा विधायकों के बीच प्रसारित हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इनमें से 85-90 प्रतिशत मतदाता मुख्यमंत्री के अपने समर्थक बताए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि 2.89 करोड़ का 85 प्रतिशत भी माना जाए तो यह संख्या करीब 2.45 करोड़ बैठती है, जिसका प्रभाव प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर औसतन लगभग 61 हजार मत प्रति सीट के रूप में पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में ...