सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एसआईआर के बाद प्रकाशित फाइनल मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक ही नाम नाम मतदाता सूची में कई बार दर्ज होने से सवाल उठ रहे हैं। शहर के एक वार्ड की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की जारी मतदाता सूची में एक महिला का नाम छह बार व दूसरी का नाम दो बार है। दोनों ही महिलाओं का क्रमांक तो अलग है लेकिन फोटो सेम ही है।शहर के बुद्ध नगर वार्ड के भाग संख्या 139 की मतदात सूची में गड़बड़ी सामने आई है। मतदाता फाइनल सूची का प्रकाशन के बाद उसमें गड़बड़ी पाई गई। यहां की रहने वाली महिला जन्नतुन निशा पत्नी इस्लाम अली का नाम क्रम संख्या 804, 805, 806, 807, 808 व 809 पर दर्ज है। यह भी पढ़ें- यूपी में 3 मतदाताओं वाले मकान में 9 नाम, 3 मुस्लिम भी, SIR के बाद आई फाइनल वोटर लिस्ट में गड़बड़ी इनका मकान नंबर ...