गोरखपुर, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में पुरानी सूची में कुल 1992459 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि एसआईआर में 1691437 का नाम शामिल हो सका है। बाकी के कई वजहों से गणना प्रपत्र प्राप्त ही नहीं हुआ। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने एसआईआर के संदर्भ में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन को लेकर मीडिया से बातचीत की। बताया कि जिले में 4 नवंबर से शुरू हुए एसआईआर के कार्य का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मंगलवार को निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया गया है। इसमें कुल 1691437 का मतदाताओं का नाम है और सभी मतदाताओं के फॉर्म को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 1992459 मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर के दौरान लगभग शत-प्रतिशत म...