बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मीडिया से इसकी जानकारी साझा की। बताया कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के बाद जिले में कुल तीन लाख 41 हजार 777 मतदाता कम हुए हैं। एसआईआर शुरू होने से पहले जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 25 लाख 10 हजार 596 मतदाता थे। एक जनवरी 2026 को आधार मानते हुए अब जनपद में कुल 21 लाख 68 हजार 819 मतदाता हैं। इनमें 12 लाख छह हजार 739 पुरुष तथा नौ लाख 62 हजार आठ महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं (ट्रांसजेंडर) की संख्या 72 है।जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घटकर 20 लाख 54 हजार 620 रह गई थी। छह जनवरी 2026 को पुनः पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.