संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अन्तिम मतदाता सूची जारी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर फोटो निर्वाचक नामावली को प्रकाशित किया। सूची को लेकर सारी जानकारी प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। इसके अलावा यह भी बताया गया कि यदि कोई भी वोटर इसके बाद छूट गया है तो उन्हे आगे क्या करना है इसकी भी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश भी मौजूद रहे। जनपद में एसआईआर के बाद कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाता घट गए हैं।जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत ...