अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत 10 अप्रैल को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनुमति के क्रम में जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की सूचना 10 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे तक ई-मेल के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की जाएगी, ताकि आयोग को समयबद्ध रूप से अवगत कराया जा सके। साथ ही, अंतिम नामावली को जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक ...