हापुड़, फरवरी 16 -- एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में आ रहीं दिक्कतों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कांग्रेसियों ने एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दिक्कतों का निस्तारण कराने की मांग उठाई। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सोमवार को तहसील मुख्यालय में एकत्र हुए, जिन्होंने एसडीएम श्रीराम सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से उल्लेख किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत पर चलाए जा रहे एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मतदाताओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनमाने ढंग में नोटिस भेजकर मतदाताओं को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। नोटिस के निस्तारण को लगाए हुए अफसर समय से नियत स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे नोटिसों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.