पीलीभीत, फरवरी 12 -- पूरनपुर। एसआईआर के सुनवाई नोटिस ग्राम प्रधान और परिवार के सदस्यों को भेजे गए हैं। इसके अलावा नोटिस आने के बाद दूसरे राज्यों में काम कर रहे मजदूर भी घर वापसी कर रहे है। इससे मजदूरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसआईआर में अधूरे दस्तावेज होने पर मतदाताओं को हेयरिंग नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसको लेकर खलबली मची हुई है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू को भी एसआईआर का हेयरिंग नोेटिस भेजा गया है। इसके अलावा उनकी बेटियों को भी नोटिस मिला है। इस पर ग्राम प्रधान ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान होने के बावजूद उन्हें नोटिस भेजा जाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईआर नोटिस मिलने के...