बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। रविवार को सभी बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सूरतगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बम्भनावा, पंडितपुरवा, बतनेरा, डिहुआ, अकौना व हेतमापुर में बने बूथों पर मतदाता नोटिस से संबंधित प्रपत्र लेकर कम पहुंचे। तो बूथों पर तैनात बीएलओ सूची से मिलान कर जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी उनके घर पहुंचे। फार्म जमा कराकर उनके नाम संशोधन व नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मतदेय स्थलों का भ्रमण किया गया जहां पर बीएओ द्वारा निर्वाचन कार्य होता मिला। एसआईएस कार्यो में तेजी लाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.