एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश का आरोप
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- लालकुआं, संवाददाता। एसआईआर के तहत गलत तथ्यों के आधार पर वास्तविक मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हल्द्वानी पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों की ओर से एक ही शिकायतकर्ता के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: एसआईआर और फर्जी आपत्तियों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.