एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों का विरोध
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पात्र व स्थानीय मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयासों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने आपत्तियों की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 16,609 वोट हटाने की सूचना है, जो एक गंभीर और चिंताजनक विषय है। प्रदेश में कई स्थानों पर पात्र मतदाताओं के खिलाफ ऐसे व्यक्तियों द्वारा आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं, जिनका उस निवास या मतदाता से कोई सीधा संबंध नहीं है। आप नेताओं ने कहा कि राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश के तहत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.