वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 7 -- यूपी के मुरादाबाद में एसआईआर के कार्य में लगे एक बीएलओ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अमरोहा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है। परिजनों के मुताबिक उन्हें पैरालिसिस (लकवा) का अटैक पड़ा है। मूल रूप से अमरोहा सिटी के रहने वाले 50 साल के संजीव कुमार भोजपुर के देवीपुरा जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं और इस समय बीएलओ के रूप में एसआईआर कार्य में तैनात थे। शनिवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वे अमरोहा के लिए निकले थे। बस स्टैंड से घर जाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। संजीव के बेटे रविशंकर के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक तनाव और बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण उनके पिता को दाएं हिस्से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.