एसआईआर के तहत मैपिंग कार्य में तेजी लाएं बीएलओ: एसडीओ
सिमडेगा, मई 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा विस क्षेत्र में एसआईआर के तहत हो रहे मैपिंग कार्य पर सभी मतदान केंद्रो में संबंधित बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है। सिमडेगा विस क्षेत्र में 69 मतदान केंद्र ऐसे चिंहित किए गए है जहां मैपिंग का कार्य 75 प्रतिशत से कम हुआ है। मैपिंग के कार्य में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ के प्रति खेद जताते हुए एसडीओ सुमंत तिर्की ने सभी संबंधित बीएलओ को लंबित मैपिंग कार्य शत प्रतिशत पुर्ण करने का निर्देश दिया है। बताया गया कि पालकोट प्रखंड से 16 बुथ, पाकरटांड़ु से तीन, सदर एवं शहरी क्षेत्र से 40, केरसई से दो और कुरडेग से आठ बूथ में 75 प्रतिशत से कम मैपिंग का कार्य हुआ है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.