सराईकेला, मई 25 -- खरसावां। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खरसावां-कुचाई क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत बीएलओ द्वारा मतदाताओं के नामों का मिलान और मैपिंग कार्य तेज गति से किया जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि जिन मतदाताओं का नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। बीएलओ ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे मतदान केंद्र पहुंच कर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।शनिवार यह भी पढ़ें- मतदान केंद्रों पर...