जामताड़ा, अगस्त 6 -- समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी। यह भी पढ़ें- जयनगर के सभी 132 बूथों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से दावा-आपत्ति शुरूमतदाता सूची का प्रकाशन डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसआईआर कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों में एक साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावा एवं आपत्तियां प्राप्त किए जा रहे हैं, जो आज 05 अगस्त से आगामी 04 सितम्बर 2026 निर्धारित है। इस दौरान प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण आगामी 03 ...