एसआईआर के तहत बीडीओ ने बीएलए 2 के संग की बैठक
पाकुड़, जून 24 -- प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ लेवल एजेंट-2 उपस्थित थे। बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने बीएलए-2 को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार कराने तथा अपात्र नामों को चिन्हित करने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलए-2 की भूमिका अहम :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.