पाकुड़, जून 24 -- प्रखंड के सभागार में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सहित बूथ लेवल एजेंट 2 भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम ने बूथ लेवल एजेंट 2 को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार कराने तथा अपात्र नामों को चिन्हित करने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 के साथ हुई बैठक बैठक में पुनरीक्षण कार्य से संबंधित दिशा-निर्देशों, आवश्यक...