एसआईआर के तहत प्रखंड के तीन जगहों में हुई सुनवाई
पाकुड़, सितम्बर 21 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को महेशपुर प्रखंड के तीन सुनवाई स्थलों पर 622 अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस के आधार पर प्रस्तुत किए गए आवश्यक दस्तावेजों की सुनवाई की गई। पंचायत भवन भेंटाटोला में मतदान केंद्र संख्या 25, पंचायत भवन बड़कियारी में मतदान केंद्र संख्या 145 व 146 तथा ग्राम पंचायत भवन छक्कूधाड़ा में मतदान केंद्र संख्या 127 के मतदाताओं की सुनवाई की गई। पंचायत भवन छक्कूधाड़ा में एईआरओ सह सीओ संजय कुमार सिंहा, भेंटाटोला पंचायत भवन में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह ईआरओ अमित कुमार तथा पंचायत भवन बड़कियारी में जिला कृषि पदाधिकारी सह एईआरओ अभिषेक मिश्रा मौजूद थे।सुनवाई यह भी पढ़ें- एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण का काम जारी, 30 सितंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.