जमशेदपुर, अगस्त 29 -- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 की प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई जारी है। मतदाताओं को अपने निर्वाचक विवरण से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा हो, इसके लिए जिले में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर सुनवाई की व्यवस्था की गई है।इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम कार्यालय, आईटीडीए कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय एवं वाणिज्य कर कार्यालय में बनाए गए दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित निर्वाचक न...