जामताड़ा, जुलाई 24 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम - 2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला अंतर्गत विधानसभावार गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन संबंधित आंकड़े को देखा जाय, जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा (08 नाला एवं 09 जामताड़ा) के कुल 5 लाख 70 हजार 633 मतदाताओं में से 23 जुलाई के 06 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 99.99 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 4 लाख 95 हजार 194 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है, जो कि कुल का 86.78 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- जामताड़ा में 24 हजार 311 मतदाताओं तक नहीं पहुंच सका गणना प्रपत्र डीसी ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में...