कन्नौज, मार्च 5 -- कन्नौज। जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए संचालित पुनरीक्षण अभियान के तहत 5 मार्च तक जिले में कुल 62,206 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा छिबरामऊ में फार्म-6 के 20,048, फार्म-7 के 1,102 तथा फार्म-8 के 4,795 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं विधानसभा तिर्वा में फार्म-6 के 14,057, फार्म-7 के 424 तथा फार्म-8 के 2,591 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा विधानसभा कन्नौज में फार्म-6 के 15,464, फार्म-7 के 420 तथा फार्म-8 के 3,305 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर जिले में अब तक 49,569 फार्म-6, 1,946 फार्म-7 तथा 10,691 फार्म-8 आवेदन प्राप्त हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.