जामताड़ा, सितम्बर 25 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के निमित्त चल रहे सुनवाई कार्य के अलावा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के संग्रहण की समीक्षा बैठक की।

मतदाता सूची में संशोधन इस क्रम में डीसी ने सुनवाई कार्य में आ रही बाधाएं, पुनः सुनवाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन हेतु संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 प्रपत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित है।

प्रपत्रों की समीक्षा उन्होंने जिले ...