पाकुड़, जून 30 -- जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ में आयोजित प्रेसवार्ता में उप विकास आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले प्रथम चरण में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरेंगे। इस दौरान किसी भी मतदाता से अतिरिक्त दस्तावेज नहीं लिया जाएगा, बल्कि बीएलओ मोबाइल के माध्यम से नवीनतम फोटो अपलोड करेंगे तथा सभी मैप्ड एवं अनमैप्ड मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराएंगे। यह भी पढ़ें- एसआईआर पर सर्वदलीय बैठक, समय पर गणना प्रपत्र भरने की अपीलप्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों के लिए प्रावधान प्रवासी श्रमिकों एवं बाहर अध्ययनरत विद्यार्थि...