हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि एसआईआर के कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए बीएलओ के सहयोग को कर्मचारी लगाए जाएं। डॉ. जोगदंडे ने विधानसभावार एसआईआर के गणना फार्मों के डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी, भीमताल, हल्द्वानी व नैनीताल में वर्तमान में डिजिटाइजेशन कार्य औसत से कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्...