एसआईआर के चलते सरकारी स्कूलों में आधार और अपार आईडी बनाने की रफ्तार धीमी
चतरा, जुलाई 14 -- चतरा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कारण सरकारी स्कूलों में आधार सत्यापन और आपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। शिक्षा विभाग ने आपार आईडी बनाने की समय-सीमा 30 जून निर्धारित की थी, लेकिन जिले में लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान में चतरा जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में नामांकित करीब 2.29 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 60 प्रतिशत बच्चों का ही आपार आईडी तैयार हो पाया है। जिले में अपार आईडी बनाने में सबसे बड़ी बाधा अभिभावकों द्वारा सहमति पत्र जमा नहीं करना और बच्चों का आधार उपलब्ध नहीं कराना है। इसके अलावा आधार कार्ड और स्कूल रिकॉर्ड में छात्रों के नाम, जन्मतिथि तथा माता-पिता के नाम में अंतर होने से भी प्रक्रिया अटक रही है। तकनीकी समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.