प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 24 -- कुंडा, संवाददाता। एसआईआर के गणना प्रपत्रों को भरवाने, ऑन लाइन फीडिंग के काम में समय से लगने से प्रधानों और उनके सहयोगियों की टीम भी लगाई गई है। जिससे बीएलओ और सुपरवाइजर को मदद मिल रही है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में एसआईआर के गणना प्रपत्रों को घर घर जा कर वितरित करना, उसको भरवा कर जमा करवाना, आनलाइन फीडिंग कराने को लेकर बीएलओ काफी परेशान है। चार दिसंबर तक गणना पपत्रों को हर हाल में क्लोज करने का आदेश है। काम धीमा होने के कारण ग्राम प्रधान उनके सहयोगियों को भी लगाया गया है। जिससे गणना प्रपत्रों को भरने, फीडिंग कराने में कुछ मदद मिल सके। मौली गांव में प्रधान रंजीत यादव, सहयोगी गुडडू गुप्ता, पुरनेमऊ में प्रधान कमलेश पटेल, डंडौली में विवेक सिंह, लौंदा में वीरेन्द्र सिंह, तिवारीपुर में राजेश मिश्रा रज्जू,...