सिद्धार्थ, मार्च 18 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील पर पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। 27 मार्च तक प्राप्त फॉर्म छह, सात व आठ की जांच करते हुए नियमानुसार एप पर फीडिंग का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से बीएलओ जोड़ें। बूथों के बीएलओ किसी भी दशा में कार्य में लापरवाही न बरतें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी दशा में कार्य अधूरा न रहने पाए। त्रुटिरहित व निष्पक्ष कार्य चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाना है। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि एसआईआर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.