गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रांची कार्यालय से आए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय नगर ऊंटारी एवं डंडा के सभागार कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सजग व सतर्क होकर करें एसआईआर का कार्यविशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा समीक्षा बैठक में संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किए जा रहे कार्यों और क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त फीडबैक पर विस्तार से चर्चा की गई। अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर के अंतर्गत सभी गतिविधियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं मान्यता प्राप्त राजनीत...