गढ़वा, जुलाई 14 -- गढ़वा, हिटी। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कारण सरकारी स्कूलों में छात्रों के आधार सत्यापन और अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने का काम फिलहाल धीमा पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों का अपार आईडी तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कार्य पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में एसआईआर अभियान में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण यह प्रक्रिया धीमा पड़ गई है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 12 जुलाई तक राज्य के केवल 61 प्रतिशत छात्रों का ही अपार आईडी बन पाया है, जबकि 39 प्रतिशत छात्र अब भी इससे वंचित हैं। यह भी पढ़ें- एसआईआर ने रोकी स्कूलों में आधार और अपार बनाने की रफ्तार जिलांतर्गत अब तक कुल दो लाख 77 हजार छह सौ छात्र...