रामपुर, फरवरी 10 -- तहसील सभागार में चल रही एसआईआर की सुनवाई की दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि सुनवाई कर रहे अधिकारी लोगों से अभद्रता कर रहे थे। उनके ऊपर कागज फेंक कर मार रहे थे। इस पर वहां मौजूद अधिवक्ता भड़क गए और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने मामले को शांत कराया। हालांकि अधिकारी विवाद की बात को दबाने का प्रयास करते रहे। यूथ बार के पूर्व अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने बताया कि एक वृद्ध महिला एसआईआर की सुनवाई के लिए आई थीं। उनका 2003 की वोटर लिस्ट में नाम था, अन्य कागजात भी पूरे थे। लेकिन फिर भी अन्य सबूत पेश करने की बात कहकर उन्हें परेशान किया जा रहा था। इसकी जानकारी वृद्धा ने उनके चेंबर पर आकर दी तो वह उनके समर्थन में सुनवाई में पहुंच गए। आरोप है कि वहां अधिकारी सुनवाई के लिए पेश हुए लोगों के चेहरे पर कागज फेंककर म...