मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन कुमार गंगवार ने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान तार्किक विसंगतियों पर जारी किए जाने वाले नोटिस, मतदाताओं की सुनवाई की प्रक्रिया और फार्म-6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एसआईआर से संबंधित सुनवाई में सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस ग्राम पंचायत के मतदाता की सुनवाई हो रही है, वहां के संबंधित बीएलओ की उपस्थिति भी अनिवार्य होगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता पहचान स्थापित करने के दौरान सभी दस्तावेज प्रस्तुत न कर सके तो उसे परेशान न किया जाए, बल्कि भारत निर...