लखनऊ, मार्च 11 -- -मतदाता सूची में न रहे कोई खामी, पारदर्शिता के साथ पूरा करें पुनरीक्षण: संजय अग्रवाल - विशेष रोल प्रेक्षक ने लखनऊ मंडल के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की,वीआरसी केंद्र का किया निरीक्षणलखनऊ, प्रमुख संवाददातानिर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम की उच्च स्तर से समीक्षा की गई। विशेष रोल प्रेक्षक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने एनआईसी सभागार में लखनऊ मंडल के निर्वाचन कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची तैयार करने में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता बरती जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।समीक्षा बैठक के बाद संजय कुमार अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र लखनऊ कैंटोनमेंट के अंतर्गत ईको गार्डन स्थित वीआरसी (मतदाता पंजीकरण केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वह...